कोनेरू लक्ष्मैया एजुकेशन फाउंडेशन (केएलईएफ), आंध्र प्रदेश ने गर्व के साथ बताया है कि उसके रसायन विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. टी. अनुषा, जर्मनी के वैज्ञानिक डॉ. परवानेह रहीमी के साथ मिलकर सेप्सिस की जल्दी पहचान के लिए एक नया बायोसेंसर बना रही हैं। जानिए Top Universities in South India के बारे में।
यह संयुक्त परियोजना टीयू बर्गकाडेमी फ्रीबर्ग, जर्मनी और केएलईएफ के बीच हो रही है। इस शोध का मकसद एक ऐसा इलेक्ट्रोकेमिकल बायोसेंसिंग प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जो कम समय में और कम खर्चे में सेप्सिस से जुड़े कई बायोमार्कर को एक साथ पहचान सके।
सेप्सिस एक गंभीर बीमारी है, जो शरीर में संक्रमण के कारण होती है और अगर जल्दी इलाज न हो तो जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए इसका समय पर पता लगाना बहुत जरूरी होता है, खासकर अस्पताल के आपातकालीन और गहन देखभाल विभागों में।
इस शोध का फायदा गांव और शहर दोनों जगह के मरीजों और डॉक्टरों को होगा। इससे जल्दी और सटीक जांच संभव होगी। अब जो लैब टेस्ट महंगे और समय लेने वाले होते हैं, वे इस तकनीक से आसान और तेज बनेंगे। इसके अलावा, गरीब और दूर-दराज के इलाकों में भी डॉक्टर इस तकनीक का इस्तेमाल कर सकेंगे।
प्रोजेक्ट का एक बड़ा लक्ष्य एक ऐसा प्रोटोटाइप बनाना है, जो थोड़े से रक्त के नमूने से कुछ ही मिनटों में रिजल्ट दे सके। इससे डॉक्टर तुरंत सही इलाज शुरू कर पाएंगे और मरीज की जान बच सकती है।
डॉ. अनुषा अगस्त 2025 में जर्मनी जाकर वहां के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर इस बायोसेंसर को और बेहतर बनाने पर काम करेंगी।
केएलईएफ के उपाध्यक्ष, ईआऱ. कोनेरू लक्ष्मण हविश ने कहा, "हमें इस शोध पर बहुत गर्व है। यह अंतरराष्ट्रीय सहयोग हमारे विश्वविद्यालय की अनुसंधान ताकत को दिखाता है। हम नई तकनीकों और वैश्विक साझेदारियों के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाना चाहते हैं।"
केएलईएफ के रसायन विज्ञान विभाग का यह कदम किफायती और असरदार स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक बड़ी सफलता है। यह प्रोजेक्ट सेप्सिस जैसी खतरनाक बीमारियों के जल्दी इलाज में मदद करेगा और दुनिया भर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का रास्ता खोलेगा। जानिए Top Universities in South India के बारे में।